Breaking News

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |  

मेरठ में पुलिस ने जारी किया 'ऑपरेशन पहचान', देहात में घर-घर जाकर कर रही चैकिंग

अपराध पर लगाम के लिए मेरठ पुलिस ने ऑपरेशन पहचान की शुरूआत की है। अभियान के तहत पुलिस टीमें घर-घर जाकर अपराधियों का सत्यापन कर रही है। वहीं जो अपराधी फरार चल रहे हैं उनको पकड़ने के लिए काम कर रही है। शुक्रवार रात भी पुलिस की दो टीमें दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोइया में सत्यापन करने पहुंची। 

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ऑपरेशन पहचान के तहत पुलिस द्वारा अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात भी पुलिस थाना दौराला के तहत लोईया गांव क्षेत्र में पहुंची है। निर्देशन में दो टीमें बनाकर लगाई गईं। ये टीमें घरों में जाकर अपराधियों का सत्यापन कर रही हैं। लोइया गांव में भी हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों की पहचान का अभियान चलाया गया। 

आपको बता दे इस गांव में 4 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें एक घर में मौजूद मिला 2 से बात हुई। वहीं एक हिस्ट्रीशीटर घर से फरार चल रहा है। जो एक मुकदमे में वांछित हैं। बाकी जो अपराधी फरार चल रहे हैं उनकी भी तलाश की जा रही है। कहा कि लगातार यह सत्यापन अभियान चलता रहेगा, क्राइम कंट्रोल के लिए यह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।