Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ में आज रात 2 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों पर जाने से करें परहेज

साल 2024 की विदाई और नए साल 2025 के आगाज के चलते आज 31 दिसंबर को शहर में जश्न होगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में नो एंट्री की टाइमिंग बढ़ा दी है। भारी वाहनों को आज 31 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आपको बता दें एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि 31.12.2024 से 01.01.2025 तक नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में बहुतायात संख्या में भीड़ एवं वाहनों का आवागमन होगा। ऐसे में जाम लग सकता है। इसलिए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो यह व्यवस्था की है। ट्रैफिक स्मूथ चलता रहे इसलिए नो एंट्री की टाइमिंग एक्सटेंड की है। शहर में भारी वाहनों की नो-एन्ट्री सुबह 06ः00 बजे से रात 02ः00 बजे तक लागू किया जा रहा है।