Breaking News

पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |   हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |  

मुरादाबाद: उप मुख्यमंत्री मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मुसलमानों को लेकर बोली बड़ी बात

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

गुलाम नबी आज़ाद के बयान पर क्या बोले मौर्य
मुरादाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुलाम नबी आजाद के बयान पर बोलते हुए कहा की ये बात सही की उनके पूर्वज हिन्दू थे, फर्क इतना है कि हम भूतपूर्व हिन्दू हैं वो अभूतपूर्व हैं। बस अंतर इतना है की हमारे पुरखों ने इस्लामी आक्रमणकारियों का सामना किया लेकिन हिन्दू धर्म नही छोड़ा, लेकिन लोगों के पुरखो ने हिन्दू धर्म छोड़ दिया अब उन्हें याद है। यदि वो अभूतपूर्व से वर्तमान होना चाहते हैं तो स्वागत है। 

MP Election पर केशव प्रसाद मौर्य
2024 में जीतेंगे 80 सीटें उत्तर प्रदेश में जीतेंगे और मुरादाबाद मंडल में भाजपा का कमल खिलेगा। सभी सीटें इस बार भाजपा जीतेगी। 

चुनाव को लेकर क्या बोले मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी तैयारी कर रहे हैं और जनता का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहा है। विपक्ष चुनाव के मैदान में 2024 में कहीं है ही नहीं एक तरफा मोदी की लहर चल रही है 24 घंटे 24 कैरेट 24 की तैयारी है पूरा भारत मोदी में है तीसरी बार मोदी की बारी है। 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
अखिलेश यादव की बात 2014 से सुन रहे हैं उनकी किसी बात को जनता ने सिद्ध नहीं किया 2014 हारे 2017 हारे 2019 हारे 2022 हारे इटली उनकी बातों का इतना कोई महत्व नहीं है। सपा को समाप्तवादी पार्टी बताया। समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज है। बसपा समाप्ति की ओर है कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है। 

I.N.D.I.A गठबंधन पर बोले केशव प्रसाद
इंडिया गठबंधन केवल स्वार्थी गठबंधन है परिवारवाद का गठबंधन है भ्रष्टाचार का गठबंधन है तुष्टिकरण का गठबंधन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को बिल्कुल समाप्त कर दिया। 

मुरादाबाद दंगे पर बोल केशव प्रसाद मौर्य
हमने मुरादाबाद के दंगों की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि तुष्टीकरण भारत छोड़ो दंगा तुष्टीकरण के कारण होता है भ्रष्टाचार परिवारवाद के कारण होता है इसीलिए प्रचार से मुक्ति के लिए परिवारवाद की राजनीति छोड़ने जरूरी है।

चुनाव में 2024 में यूपी की 80 सीट जीतेंगे और मुरादाबाद मंडल कमल के फूल से खेल हुआ दिखाई देगा।