Breaking News

SC ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की     |   ‘चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकते हैं’, मीनाक्षी नटराजन केस में SC का फैसला     |   ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास’, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा     |   'डबल इंजन सरकार फेल', UP में बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस नेता अजय राय का PM को खत     |   योगी सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दल समेत NDA के सभी सहयोगी दल भी मंच पर दिखे     |  

Meerut:'जीने की इच्छा नहीं, कोई टेंशन भी नहीं', वीडियो बनाकर युवक ने खुद को मारी गोली

मेरठ के मवाना इलाके से एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। प्रीतनगर के रहने वाले देवांश रस्तोगी ने गुरुवार देर शाम नहर की पटरी पर देसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली मारने से ठीक पहले अपलोड किए गए वीडियो में युवक यह कहता नजर आया कि उसकी अब जीने की इच्छा नहीं है और उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है।

प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी कल दोपहर से ही लापता था। शाम के समय उसने सोशल मीडिया पर देसी पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कह रहा है कि आखिरी टाइम है। किसी चीज की टेंशन नहीं है। किसी चीज का दबाव नहीं है, किसी चीज से कमजोर नहीं है। न तो मां बाप को गलत बोलता, न ही दोस्त और प्यार को गलत बोलता। जीने की इच्छा नहीं है। यार दोस्तों, घरवालों पर आंच नहीं आनी चाहिए।

वीडियो देखते ही दोस्त और परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े और उसे लहूलुहान हालत में नहर के पास से उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार के मुताबिक, युवक की जान बच गई है और पुलिस घटना में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।