Breaking News

दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करार     |   ‘सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाना चाहिए’, PAK PM के साथ मीटिंग में बोले चीनी राष्ट्रपति     |   तमिलनाडु: AIADMK के इस्तीफा देने वाले तीनों विधायक विजय की पार्टी TVK में शामिल     |   बकरीद पर खुले में कुर्बानी न दें, सभी की भावनाओं का सम्मान करें: वक्फ बोर्ड     |   US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |  

मेरठ महोत्सव का आज से आगाज, कवि कुमार विश्वास सजाएंगे काव्य महफिल

मेरठ में 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहे मेरठ महोत्सव के लिए तैयारियां पूरी हैं। आज से महोत्सव प्रारंभ होगा। जिला प्रशासन की ओर से भामाशाह पार्क में इस 5 दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में बालीवुड सेलेब्स भी प्रस्तुतियां देने आ रही हैं। इसको लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। वहीं महोत्सव के लिए टिकट और पास ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। 21 दिसंबर को पहले दिन कवि कुमार विश्वास समारोह में आएंगे।

आपको बता दे महोत्सव में सांसद और बालीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी अपनी गंगावतरण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। कवि कुमार विश्वास भी एक दिन कविताओं और रामकथा सुनाएंगे। वहीं बालीवुड के प्लेबैक सिंगर शंकर महादेवन, नीति मोहन और हर्षदीप कौर की नाइट होगी। 21 से 25 दिसंबर तक आयोजित मेरठ महोत्सव में रात को बालीवुड नाइट होगी। दिन में इंटलैक्चुअल टॉक्स और टेक्निकल सेशन होंगे।

जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। महोत्सव को रोचक बनाने की तैयारियां जारी हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर सजावट भी की जा रही है। महोत्सव में स्टॉल लगाए जाएंगे और विक्टोरिया पार्क सजाया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कर दी। इसका जायजा लेने के लिए डीएम, एसएसपी, सीडीओ नुपूर गोयल, एसडीएम सदर कमल किशोर देशभूषण और ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी विक्टोरिया पार्क में पहुंचे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सुरक्षा मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं सीएम योगी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में आ सकते हैं। इसके लिए उन्हें न्योता दिया गया है। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी डीएम दीपक मीणा ने अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को दी है।