Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आगरा में हल्की बूंदाबांदी के बाद कम हुआ कोहरा, ताजमहल देखने आए सैलानियों के खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद कोहरा कम होने से ताजमहल देखने आने वाले सैलानियों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद कोहरा कम होने से ताजमहल पहले से साफ दिखाई दे रहा है। 

सैलानी ने बताया, "पिछले 4-5 दिनों से  ताजमहल देखने आ रहे थे। लेकिन कोहरे की वजह से ठीक से दिख नहीं रहा था।आज बारिश होने के बाद ये ठीक दिख रहा है।"

पिछले कुछ दिनों में कई बार ताजमहल देखने आए सैलानी गोविंद सिंह ने दुनिया के सातवें अजूबे को देखकर खुशी जाहिर की। नए साल की शुरुआत से ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा भी काफी छाया हुआ है।