Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

कई घंटे की मेहनत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Meerut: कई घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार मेरठ के परीक्षितगढ़ रेंज मवाना तहसील के गांव मुबारकपुर में तेंदुए को वन विभाग की टीम पकड़ने में कामयाब रही। तेंदुआ यहां एक गाने के खेत में चुप कर बैठा था और वो वहां फस गया, जिसकी सूचना गांव के किसानों ने वन विभाग को दी वन विभाग की टीम ने 2 से 3 घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया। फिलहाल उसे मेडिकल के लिए रखा गया है बाद में उसको जंगल में छोड़ा जाएगा

आपको बता दे दो दिनों से मेरठ के इलाके में तेंदुआ होने की सूचना मिल रही थी वन विभाग की टीम ने भी लोगों को सतर्कता बरतने के लिए हिदायत दी थी और शुक्रवार को मेरठ की वन विभाग की टीम को मेरठ के परीक्षितगढ़ रेंज के मवाना तहसील के गांव मुबारकपुर में तेंदुआ होने की सूचना मिली। तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपा बैठा था और वहां फंस गया था। इसके बाद वन विभाग की दो टीम मौके पर पहुंची और दो से तीन घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ने में कामयाब रही।

वहीं इस पूरे मामले में डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने तेंदुआ खेत में होने की सूचना दी थी। इसके बाद विभाग से दो रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई इसमें मेरठ रेंज रविकांत चौधरी एवं परीक्षितगढ़ रेंज अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में दोनों रेस्क्यू टीम मौके पर गई। वहां रेस्क्यू हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर के तहत स्थानीय स्थिति को परखते हुए योजना बनाकर लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया। डॉक्टर इसका मेडिकल कर रहे हैं इसके बाद लेपर्ड को रिलीज किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई के एक तेंदुआ खेत में फंसा हुआ है इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दो टीम भेजी गई। यह नर तेंदुआ है और इसकी उम्र डेढ़ से 2 साल है। इसको सफलतापूर्वक टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है।

वन विभाग अधिकारी ने बताया कि तेंदुए का पैर फंसा था और सभी रेस्क्यू का समाना लेकर हम यहां पहुंचे थे । 2 से 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।