Breaking News

भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: तीन आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी     |   PM नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंपेन की शुरुआत करेंगे     |   गुवाहाटी HC में असम सीएम हिमंता बिस्वा के खिलाफ हेट स्पीच मामले में सुनवाई शुरू     |  

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर IT रेड, क्रसर एसोसिएशन अध्यक्ष के घर भी छापे

लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई देर रात तक जारी रही। 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने प्रदेश में 30 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। अब तक करीब 3 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। छापे में टैक्स चोरी, बेनामी संपत्ति और सोनभद्र-मिर्जापुर में अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज मिलने की बात सामने आरही है। छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन और साई राम इंटरप्राइजेज के जरिए सड़कों और खनन कार्यों में बड़े लेनदेन की जांच जारी है।