Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

UP: मुख्तार अंसारी के शव को दफनाने से पहले गाजीपुर में कड़ी सुरक्षा, बाजार बंद

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को दफनाने से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शहर में शुक्रवार सुबह बाजार बंद रहे और सड़कें सुनसान दिखीं। शहर में बड़ी तादाद में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया था कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पूरे राज्य में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों को बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी में तैनात किया गया है।

गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को दफनाने की तैयारी की जा रही है। अंसारी के परिवार के लोगों की कब्रें भी काली बाग कब्रिस्तान में ही हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू है और बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

63 साल का मुख्तार अंसारी मऊ सदर से पांच बार विधायक रहा। वो 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सलाखों के पीछे था। उसके खिलाफ 60 से ज्यादा आपराधिक मामले लंबित थे।

मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की अलग-अलग अदालतों ने सितंबर 2022 से आठ मामलों में सजा सुनाई गई थी और वो बांदा जेल में बंद था। उसका नाम पिछले साल उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से जारी की गई 66 गैंगस्टरों की लिस्ट में भी था।