Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

वाराणसी की दलमंडी में तोड़फोड़ के दौरान तनाव बढ़ा, लोगों ने जर्जर मकानों को गिराने की मुहिम का किया विरोध

Uttar pradesh: वाराणसी के दलमंडी में चल रहे जर्जर मकानों के गिराने के अभियान के दौरान तनाव बढ़ गया, क्योंकि लोगों ने पुराने घरों को गिराकर पुनर्निर्माण का काम शुरू करने के कदम का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। नगरपालिका अधिकारियों के वाराणसी की संकरी गली में अभियान जारी रखने के दौरान एक इमारत पर लगे मचान में आग लगा दी गई, जिसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए।

यह अभियान दलमंडी की सड़क को 17.4 मीटर तक चौड़ा करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत कुल 187 मकानों को गिराया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा मकान खाली करने के लिए काफी पहले नोटिस भेजने के बाद ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता के. के. सिंह ने कहा, ''खस्ताहाल मकानों पर कार्रवाई की जा रही है, नगर निगम ने कार्रवाई से पहले नोटिस भेजे और उचित घोषणाएं कीं।'' अधिकारियों का कहना है कि असुरक्षित ढांचों को हटाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।

लेकिन निवासियों ने कहा कि तोड़फोड़ मनमानी थी। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ''वे हमारी नौकरी छीन रहे हैं, हमें जीने नहीं दे रहे। यह न्याय नहीं, अत्याचार है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।'' बाद में प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करके इलाके को खाली कराया और तोड़फोड़ जारी रही।