Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: लाइफ सेविंग जैकेट के बिना नाव में नहीं बैठेंगे श्रद्धालु, नाविकों के लिए गाइडलाइंस जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने में अब कुछ ही दिन का वक्त बचा है। महाकुंभ को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पक्की करने में प्रशासन कसर नहीं छोड़ रहा है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने संगम घाट पर नाविकों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अगर कोई भी नाव बिना लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को ले जाती हुई पाई गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घाटों पर नावों और नाविकों को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी। साथ ही इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि संगम में  श्रद्धालुओं को ऐसा माहौल मिलेगा कि वो आस्था की डुबकी बिना किसी दिक्कत के लगा पाएंगे।

महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक है। मेला अगले साल 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं और सैलानियों के आने की संभावना है।