Chhath Puja: चार दिन के छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में लाखों श्रद्धालु शनिवार को सुबह जल्दी उठकर छठ पूजा उत्सव में शामिल दिखे। लोग पूजा-अर्चना करने और सूर्यदेव का आशीर्वाद लेने के लिए जलाशयों पर उमड़ पड़े।
छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय अनुष्ठान होता है। इसमें घर की महिलाएं पवित्र स्नान करती हैं और पूरे घर के लिए साधारण भोजन तैयार करती हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कई महिलाओं ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर स्नान किया।
पुजारी के मुताबिक छठ महत्वपूर्ण पर्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान महिलाएं 36 घंटे का उपवास रखती हैं और परिवार के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। बिहार के पटना में भी गंगा के किनारे भी आस्था का सैलाब दिखा। सैकड़ों श्रद्धालु सुबह की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ मंगलवार यानी 28 अक्टूबर को छठ पर्व का समापन हो जाएगा। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।