Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गुजरात में पुलिस ने शराब पार्टी पर मारा छापा, 13 अफ्रीकी नागरिक समेत 20 लोग गिरफ्तार

गुजरात में अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा और एक पार्टी के दौरान कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में 13 अफ्रीकी नागरिकों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया और बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिलाज इलाके में स्थित फार्महाउस पर शुक्रवार देर रात की गई छापेमारी के दौरान, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लगभग 70 लोगों में से 13 अफ्रीकी छात्रों समेत 15 लोग नशे में पाए गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अहमदाबाद-ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओम प्रकाश जाट ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार तड़के दो शराब तस्करों और फार्महाउस मालिक समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पार्टी के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 20 हो गई।

जाट ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शराब पार्टी का आयोजन गुजरात के अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे अफ्रीकी छात्रों के लिए एक समारोह की आड़ में किया गया था, जहां शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शराब की उपलब्धता की सूचना मिलने के बाद, पुलिसकर्मियों ने पास खरीदे और सादे कपड़ों में अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया।

एसपी ने बताया, "एक विशिष्ट सूचना के आधार पर, पुलिस टीमों ने शहर के शिलाज इलाके में एक फार्महाउस पर छापा मारा और 13 अफ्रीकी नागरिकों सहित 15 लोगों को नशे की हालत में पकड़ा। ये अफ्रीकी नागरिक गुजरात विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं।"