Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

पुरा महादेव मंदिर पहुंचे DIG कलानिधि नैथानी, महाशिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने आगामी फाल्गुन महाशिवरात्रि पर बागपत के थाना बालैनी क्षेत्र पुरा महादेव मन्दिर परिसर में पैदल गश्त कर मेले की व्यवस्थाओं को परखा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। काफी संख्या में श्रृद्धालु पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर में सुरक्षा की पूरी सुविधा होना जरूरी है।

आपको बता दें मंदिर में पहुंचे डीआईजी शिवरात्रि की तैयारियां देखीं और डीआईजी ने कहा कि कांवड़ियों को जलाभिषेक में समस्या न हो इसकी पूरी व्यवस्था की जाए। पार्किंग स्थल चिन्हित कर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग कराई जाये, जिससे मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर में कोई भी अनावश्यक वाहन न जाने पाये। इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान बनाकर लागू करें।

वहीं बैरियर और बैरिकेडिंग कर बनाएं व्यवस्था पुलिस ड्यूटी से लेकर सभी ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रृद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने को कहें। साथ ही ड्यूटी समय-समय पर बदलती रहे। कांवड़ मार्ग, मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। कंट्रोल रूम बनाकर उससे सारे कैमरों को जोड़ें। पूरा मेला क्षेत्र अंडर सीसीटीवी होना चाहिए। मेले में किसी प्रकार की छेड़खानी, स्नैचिंग या दूसरी घटनाएं न हों इसके लिए पुलिस तैनात रहे।

जहां एंटी रोमियो, गुंडा दमन दल भी एक्टिव रहे कांवड़ मार्ग, मेला क्षेत्र, संवेदनशील, अतिसंवेदन शील क्षेत्रों में बैरियर लगाकर पुलिस डिप्लॉय करें। मेले में छेड़छाड़, मारपीट जैसी घटनाओ को रोकने के लिए एंटी रोमियो, गुंडा दमन दल, महिला पुलिस सभी लगाएं। एलआईयू, एएस चैक टीम भी एक्टिव रहे। मंदिर परिसर और गर्भगृह में एक्सिस कंट्रोल किया जाए। फायर सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था रखें।