Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

हिरासत में मौत के मामले में यूपी बन रहा है नंबर-1, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर उठाए सवाल

Lucknow: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शुक्रवार को गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन रहा है। सुरेंद्र राजपूत ने मुख्तार की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। 

सुरेंद्र राजपूत ने सवाल उठाया कि जिस तरह से अदालत परिसर में हत्याएं हो रही हैं और अस्पतालों में आरोपितों को दूसरे अपराधी मार रहे हैं क्या यही कानून का शासन है?

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुख्तार अंसारी की मौत के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी है।