Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

CM योगी ने किया महाकुंभ से चलने वाले आकाशवाणी FM रेडियो का उद्घाटन

योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में आकाशवाणी के एफएम रेडियो चैनल का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वर्गीय कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके मुख्यमंत्री रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे और मां की रसोई का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री एक मीडिया चैनल के कांक्लेव में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-7 स्थित यू0पी0 स्टेट पवेलियन प्रदर्शनी, कला कुंभ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी एबीवीपी कांक्लेव में सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर प्रयागराज पहुंचे हैं। पहले दिन बृहस्पतिवार को दिन भर महाकुंभ के कार्यों का जायजा करने के बाद रात में प्रयागराज में ही विश्राम किया।