Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

CM योगी ने नव चयनित डॉक्टरों और स्टाफ नर्स को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रदेश में नव चयनित 326 चिकित्सकों और 2,142 स्टाफ नर्स को मंगलवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। वहीं 755 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई गई। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जिलों के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। बाकी को उनके जिले में नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेजों के प्राचार्य और वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रतिदिन ओपीडी में मरीज देखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वह एक डाटा तैयार कर सकते हैं और इससे यह पता लगा सकते हैं कि बीमारियों का क्या ट्रेंड चल रहा है।

शोध और नवाचार को अगर बढ़ावा नहीं देंगे तो बेहतर परिणाम सामने नहीं आएंगे। क्योंकि अगर कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सोचा होता कि टीका जब कहीं बनेगा तब उसे भारत लाया जाएगा तो यहां जनता को बचाना मुश्किल होता।