Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

CM योगी का संतकबीरनगर दौरा आज, 684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 1 बजे कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के जरिए खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर भी लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को 4 जोन और 9 सेक्टर में बांटा गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा जांच के साथ यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। पुलिस बल की तैनाती के अलावा कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी खासा उत्साह है। प्रशासन का फोकस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के साथ-साथ मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।