Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

सीएम योगी का आज ग्रेटर नोएडा दौरा, इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 में होंगे शामिल

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 में शामिल होंगे। 11 से 13 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस एक्सपो को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। यहां वह करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे और एक्सपो में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एक्सपो मार्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा की कमान चार कंपनी पीएसी समेत करीब 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे। इसके अलावा एसपी रैंक के तीन अधिकारियों और 15 राजपत्रित अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी। वहीं, एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।