Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

CM योगी ने गोरखपुर में निकाली पदयात्रा, नई जीएसटी दरों को देशवासियों के लिए उपहार बताया

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर गोरखपुर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन जागरण और व्यापारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी ने जीएसटी की घटी हुई दरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों को दीपावली का तोहफा बताया है।

वहीं दूसरी ओर गोरखपुर के व्यापारियों में जीएसटी रिफॉर्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पद यात्रा में गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। इस दौरान दुकानों पर ‘जीएसटी बचत उत्सव' के स्लोगन लगाए गए थे। इनके जरिये लोगों को नए टैक्स स्लैब की जानकारी दी गई।