Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने की मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से मुलाकात

बॉलीवुड के हीमैन और सदाबहार अभ‍िनेता धर्मेन्‍द्र ने लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी और धर्मेन्‍द्र पुराने दोस्‍तों की तरह एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आए। मुलाकात के दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्‍कान और गर्मजोशी नजर आई।

फिल्म इक्कीस की शूटिंग के लिए सुपर स्टार धर्मेंद्र इन द‍िनों लखनऊ में है। धर्मेंद्र ने गुरुवार से फिल्म इक्कीस की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित है। निर्देशक और निर्माता टीम सोमवार को लखनऊ पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने चंडीगढ़ में शूटिंग की थी। पूरी टीम चंडीगढ़ से सीधे लखनऊ पहुंची थी।