Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Prayagraj: माघ मेले में चौबीसों घंटे कार्यरत है भारत सेवा दल, गुमशुदा लोगों को परिवार से मिलाना है मिशन

Prayagraj: पिछले आठ दशक से भारत सेवा दल का मिशन, लापता लोगों को उनके परिवार से मिलाना है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में ये संगठन गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से मिलाने की पूरी कोशिश कर रहा है। संगठन के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को साढ़े सात सौ से ज्यादा लोगों को उनके परिवार से मिलाया गया। इस साल के शुरू से अब तक ये संख्या कम से कम डेढ़ हजार तक पहुंच चुकी है।

संगम, पवित्र जलसंग्रह स्थल और भारी संख्या में इंसानों के जमावड़े के लिए मशहूर है। परिवार से बिछड़ने वालों की खबरें आम हैं। जरूरतमंद श्रद्धालु गुमशुदा लोगों के शिविर में उम्मीद लेकर आते हैं। चौबीसों घंटे चलने वाले इंसानों और लावारिस सामानों के केंद्रों ने घोषणाओं और सहायता सेवाओं के माध्यम से, गुमशुदा और कई परिवारों को झोलियां खुशियों से भरी हैं। ये सिलसिला अब भी जारी है।