Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

लोकसभा सांसद मलूक नागर ने छोड़ा बीएसपी का साथ, RLD में हुए शामिल

New Delhi: बीएसपी नेता और लोकसभा सांसद मलूक नागर गुरुवार को आरएलडी में शामिल हो गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से लोकसभा सांसद मलूक नागर ने 18 साल के बाद बीएसपी को छोड़ने का ऐलान किया है और उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में आरएलडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

मलूक नागर ने 2019 का लोकसभा चुनाव बीएसपी के उम्मीदवार के रूप में जीता था, उस वक्त आरएलडी और समाजवादी पार्टी का गठबंधन था। आरएलडी अब बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

आरएलडी ने बिजनौर से चंदन चौहान को मैदान में उतारा है, जो बीजेपी के साथ सीट बंटवारे के तहत आरएलडी को दी गई है।