Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

UP: संभल में मिली 150 साल पुरानी बावड़ी, बिलारी के राजा के नाना के शासनकाल में निर्माण का दावा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खुदाई के दौरान आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। चंदौसी के लक्ष्मण गंज इलाके में रविवार को खुदाई के दौरान लगभग 150 साल पुरानी और 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली एक बावड़ी का पता चला। 

तीन मंजिला बावड़ी के किनारे चार कमरे भी मिले हैं। चंदौसी के रहने वाले कौशल किशोर ने जिलाधिकारी कार्यालय को प्राचीन बावड़ी के बारे में जानकारी दी थी और पास के बांके बिहारी मंदिर की जर्जर हालत के बारे में भी बताया था। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बावड़ी को बिलारी के राजा के नाना के शासनकाल में बनवाया गया था। बावड़ी को ईंटों और संगमरमर से बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया है कि यह जगह पहले सरकारी रिकॉर्ड में तालाब के तौर पर दर्ज थी।

शाही परिवार का वंशज होने का दावा करने वाली एक महिला का कहना है कि उनके परिवार में कोई पुरुष उत्तराधिकारी नहीं था, इसलिए इस जगह को छोड़ दिया गया था। जिले के अधिकारियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को साइट का सर्वे करने और अगर जरूरी हो तो उन्हें अपनी रिपोर्ट भेजने की बात कही थी।