Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

लखनऊ पुनर्वास केंद्र में चार बच्चों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा बीमार, जांच जारी

Uttar Pradesh: लखनऊ के पारा इलाके में बच्चों के लिए एक सरकारी पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर फूड प्वाइजनिंग के कारण चार बच्चों की मौत हो गई और कई बीमार हो गए। मंगलवार शाम को केंद्र में रहने वाले 20 से ज्यादा विशेष आवश्यकता वाले बच्चे अचानक बीमारी पड़ गए, जिन्हें तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। 

लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट विशाक जी ने बताया, "कुल हताहतों की संख्या चार है।16 बच्चे लोक बंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में भर्ती हैं, तीन बलरामपुर में और एक एजेएमसी में। सभी की हालत स्थिर है। सात बच्चे आश्रय गृह में चिकित्सा निगरानी में हैं।"

अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया और बिमारू बच्चों से मुलाकात की। जिला परिवीक्षा अधिकारी विकास सिंह के अनुसार, केंद्र में 147 बच्चे रहते हैं, जिनमें मुख्य रूप से अनाथ और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे शामिल हैं।