Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व

जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश की पैरा एथलीट और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सिमरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया है। गाजियाबाद की रहने वाली सिमरन की इस सफलता से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर कार्यरत हैं।

vsvfs

सीएम योगी के विजन के अनुरूप प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सिमरन की उपलब्धि पर पंचायती राज विभाग ने खुशी जताई है। विभाग के निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने फोन पर उनसे बात कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल बनीं सिमरन

vsvfv

धीरेंद्र सिंह सचान ने कहा कि सिमरन ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है।

लखनऊ में होगा सिमरन का स्वागत

vsfvs

सिमरन की उपलब्धि के सम्मान में पंचायती राज विभाग के निदेशक ने विशेष स्वागत की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन के समय उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव किया जाए और भव्य स्वागत के साथ लखनऊ लाया जाए।

पैरालंपिक और विश्व चैंपियनशिप में भी जीत चुकी हैं पदक

vvfv

सिमरन इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक-2024 में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। इसके अलावा, वर्ष 2024 और 2025 में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। वह वर्ष 2020 के पैरालंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

vFv

धीरेंद्र सिंह सचान, जो ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि सिमरन की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। वह प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सिमरन भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित करती रहेंगी।