Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Bihar: कैमूर में महाकुंभ के तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत

बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह महाकुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाईवे 19 पर चिलबिली में हुआ था। कुल सात यात्री महाकुंभ से लौट रहे थे।

हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आईं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि मीना देवी और कैसर आलम को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें रेफर किया जा रहा है।