Breaking News

दिल्ली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन CyHawk 5.0, 800 से ज्यादा साइबर क्रिमिनल अरेस्ट     |   चारधाम यात्रा: आज 41,458 ने दर्शन किए, अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे     |   दिल्ली: पालम, द्वारका, वंसत विहार समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश, बिजली की संभावना     |   हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की वजह से संजौली-ढली बाईपास बंद, लंबा ट्रैफिक जाम लगा     |   ‘आपसी सम्मान के माहौल में शांति कायम हो सकती है’, US-ईरान डील पर बोले पेजेशकियान     |  

उत्तराखंड: NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, परिवहन निगम की बसों में सफर होगा मुफ्त

देहरादून में NEET परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ दोबारा आयोजित किया जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी और विशेष सुविधा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए है कि 19 से 23 जून तक उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की यात्रा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। अभ्यर्थियों प्रवेश पत्र दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है।