Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

तमिलनाडु: करूर में निजी बस बॉडी-बिल्डिंग कंपनी में भीषण आग, तीन बसें जलकर खाक

तमिलनाडु के करूर जिले में करूर-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित करुप्पमपालयम इलाके में रविवार को एक निजी बस बॉडी-बिल्डिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन बसें जलकर खाक हो गईं, जबकि बस निर्माण में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान भी आग की चपेट में आ गया। यह कंपनी सेंथिल कुमार की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन फायर टेंडर और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी परिसर में खड़ी तीन बसें और बस बॉडी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण व अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।