Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

नोएडा में निर्माणाधीन दुकान का हिस्सा गिरा, मलबा हटाने का काम जारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-24 थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन दुकान का हिस्सा अचानक ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कराया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-16 के जी-ब्लॉक स्थित निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, एमसीडी और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया था।

हादसे में राम किशोर (42) को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रवि (35) नामक एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, इमारत के मालिक समेत कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान चलाया गया था।