कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के वडोदरा शहर में पार्टी के ‘आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। पार्टी प्रवक्ता मनीष दोशी ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी दोपहर दो बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे और एक घंटे बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोशी ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम में गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों के आदिवासी कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल होंगे, जो आदिवासी संस्कृति, शिक्षा, वन अधिकार अधिनियम समेत समुदाय को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शिक्षा, सामाजिक उत्थान, रोजगार, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में कार्यरत आदिवासी कार्यकर्ता पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे और आदिवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों की समीक्षा करेंगे।’’
दोशी ने कहा कि राहुल गांधी आदिवासियों को सशक्त बनाने के तरीकों और समुदाय के प्रति बीजेपी और कांग्रेस के नजरिये में अंतर पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस विधायक अमित चावड़ा ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदिवासी समुदाय से जुड़े संवाद में शामिल होने के साथ-साथ आदिवासी महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं से सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समुदाय के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे और इस बात पर चर्चा होगी कि वर्तमान बीजेपी सरकार उनके अधिकारों का किस प्रकार हनन कर रही है।
आज गुजरात दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन’ में लेंगे हिस्सा
You may also like
केरल में चुनावी हलचल तेज, वीडी सतीशन ने परावुर सीट से भरा पर्चा.
कनाडाई अभिनेत्री कैरी ऐन फ्लेमिंग का 51 की उम्र में निधन.
CM रेखा गुप्ता ने किया ऐतिहासिक कोर्टरूम का उद्घाटन, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण.
CM रेखा गुप्ता ने छात्रों को परोसी खीर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि.