Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

पाकिस्तान और अफगानिस्तान युद्धविराम पर सहमत, दोहा बैठक के बाद कतर ने किया ऐलान

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक सप्ताह के जारी लड़ाई के बाद दोनों देश तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। कतर के बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष स्थायी शांति और स्थिरता को मजबूत करने का तंत्र स्थापित करने और आगामी दिनों में संघर्ष विराम की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के मकसद से वार्ता के लिए दोहा में थे। वार्ता की मध्यस्थता कतर और तुर्किये ने की। दोनों सरकारों ने वार्ता का नेतृत्व करने के लिए अपने-अपने रक्षा मंत्रियों को भेजा। पाकिस्तान ने कहा था कि यह वार्ता ‘‘अफगानिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने और सीमा पर शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने’’ पर केंद्रित होगी।

दोनों देशों का कहना है कि उन्होंने आक्रमण का जवाब दिया। अफगानिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले करने वाले आतंकवादियों को शरण देने से इनकार किया है। शत्रुता को रोकने के लिए 48 घंटे का संघर्षविराम शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया था जिसके बाद दोनों देशों ने फिर से हमले किए जाने के दावे किए।