Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

प्रियंका चोपड़ा पेश करेंगी LVMH Prize में Karl Lagerfeld Prize, जेनिफर लॉरेंस और याया स्परबंड भी होंगी शामिल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री तक अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं। वह इस साल होने वाले LVMH Prize समारोह में प्रतिष्ठित Karl Lagerfeld Prize प्रदान करेंगी। इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और थाई अभिनेत्री उरासाया ‘याया’ स्परबंड भी पुरस्कार प्रस्तुत करती नजर आएंगी। जेनिफर लॉरेंस और प्रियंका चोपड़ा Dior की एंबेसडर हैं, जबकि याया स्परबंड Louis Vuitton का चेहरा हैं।

LVMH Prize समारोह का आयोजन पेरिस स्थित Fondation Louis Vuitton में किया जाएगा। यह समारोह फैशन की दुनिया में उभर रहे नए और प्रतिभाशाली डिजाइनरों को पहचान देने के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल नौ उभरते डिजाइनर तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए मुकाबला करेंगे। कार्यक्रम में फैशन जगत की नई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। वहीं, फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह निर्देशक एसएस राजामौली की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वराणसी' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। 'वराणसी' को अप्रैल 2027 में रिलीज किए जाने की तैयारी है।