Breaking News

इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले     |   ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘जो गोली चलाता है, उसका जवाब गोली से देना चाहिए’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |  

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिली नियामकीय मंजूरी, वाणिज्यिक संचालन को तैयार

Noida: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सभी नियामक स्वीकृतियां मिलने के बाद अब वाणिज्यिक संचालन शुरू करने को पूरी तरह तैयार है। टाटा प्रोजेक्ट्स ने सोमवार को ये जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, हवाई अड्डे का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है जिसमें इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) का काम टाटा प्रोजेक्ट्स ने किया।

टाटा प्रोजेक्ट्स ने कहा, ‘‘नियामकीय स्वीकृतियां मिलने के साथ ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार है। इससे भारत की विकास संबंधी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देने वाले जटिल और बड़े पैमाने की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने वाली अग्रणी ईपीसी कंपनी के रूप में टाटा प्रोजेक्ट्स की स्थिति और मजबूत होती है।’’

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित इस हवाई अड्ड से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में विमानन क्षमता को मजबूती मिलने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि, लॉजिस्टिक्स विकास, पर्यटन और शहरी विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।