Breaking News

इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले     |   ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘जो गोली चलाता है, उसका जवाब गोली से देना चाहिए’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |  

लखनऊ में CM योगी का जनता दर्शन, लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। यह कार्यक्रम उनकी नियमित जनसंपर्क पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए वे सीधे जनता से संवाद करते हैं। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम योगी ने सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में नौ लाख सरकारी नौकरियां देने की उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए विपक्ष को चुनौती दी कि वह किसी एक भी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाकर दिखाए।लखनऊ में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जहां 25 करोड़ लोग रहते हैं। पिछले 9 वर्षों में हमने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और किसी भी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।”

इससे पहले 27 मार्च को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में भी जनता दर्शन किया था, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और एक छोटे बच्चे से बातचीत कर अपनी सहजता और जनसंपर्क शैली का परिचय दिया। 23 मार्च और उससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ और गोरखपुर में कई बार जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं, जहां उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।