Breaking News

MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत     |   टेरर फंडिंग केस: HC ने इंजीनियर राशिद को 25 से 30 जून तक अंतरिम जमानत दी     |   कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस: CM सिद्धारमैया की राहुल गांधी संग बैठक जारी     |   कसमंडी किला-मस्जिद विवाद: बकरीद पर विवादित स्थल पर नमाज अदा करने पर लगी रोक     |   बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय BJP में शामिल     |  

Gujarat: भावनगर में 'मिशन आरोग्यम' की शुरुआत, पुलिस जवानों ने करवाया हेल्थ चेकअप

Gujarat: जनता की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुजरात के भावनगर में ‘मिशन आरोग्यम’ की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत पुलिसकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया।

इस स्वास्थ्य जांच अभियान में भावनगर रेंज के आईजी आर.वी. अंसारी, पुलिस अधीक्षक नीतीश पांडे और एएसपी घनश्याम गौतम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

पुलिस विभाग का मानना है कि स्वस्थ पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।