Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

उत्तराखंड में हाथियों की गिनती जारी, 2020 में हुई थी पिछली गणना

Uttarakhand: पूरे उत्तराखंड में हर पांच साल में होने वाली हाथियों की गिनती 20 मई को शुरू हो चुकी है। पिछली गिनती 2020 में हुई थी, जिसमें पता चला था कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और उसके आस-पास लगभग 1,226 हाथी थे। ये प्रक्रिया मंगलवार को कॉर्बेट में शुरू हुई और 30 मई तक जारी रहेगी।

टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संस्थान के सहयोग से, फील्ड अधिकारियों द्वारा ये गिनती की जा रही है। राज्यव्यापी गिनती के नतीजों को संस्थान द्वारा संकलित किया जाएगा और एक ऐसी तिथि पर सार्वजनिक किया जाएगा, जिसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने बताया, "पूरे स्टेट में 20 तारीख से लेकर 30 तारीख के बीच में ये जनगणना की जानी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आज यानी 26 से इस गणना की शुरूआत की है। पांच दिन का प्रोटोकॉल है, यानी 30 तारीख तक पूरे क्षेत्र में हर बीट में हमारे जो फील्ड के जो कर्मचारी हैं वो इन हाथियों की गणना करेंगे। इसके बारे में इनको पूर्व में ही ट्रेनिंग दे दी गई थी। और इसका जो भी डेटा आएगा उसको सबको डब्ल्यूआईआई भेजा जाएगा। ताकि पूरे स्टेट की एक हाथी की संख्या गणना के बाद आ सके।"