Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

MP News: मंदसौर के प्याज किसान हैं परेशान, कम कीमत से लागत तक ना निकलने की शिकायत

MP News: आपने प्याज के आंसू रोने की कहावत सुनी होगी। ये कहावत इन दिनों मध्य प्रदेश के प्याज किसानों पर लागू होती दिख रही है। प्याज की गिरती कीमतों से किसान परेशान हैं। मंदसौर की कृषि मंडी में प्याज की कीमतें दो रुपये प्रति किलो तक गिर गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

उनका कहना है कि जो कीमतें मिल रही हैं, उनसे खेती की लागत भी नहीं निकल पा रही। लिहाजा वे अपने बुनियादी खर्च भी नहीं निकाल पा रहे। किसानों की शिकायत है कि कटाई के मौसम में कीमतों का गिरना लगातार हो रहा है। वे सरकार से इस परेशानी का फौरन हल निकालने की अपील कर रहे हैं।

कीमतों में बार-बार होने वाले उतार-चढ़ाव से भी किसान परेशान हैं। उनकी शिकायत है कि बंपर फसल होने पर अक्सर उन्हें औने-पौने भाव पर बेचना पड़ता है। वे सरकार से इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं।