Breaking News

चुनाव चिह्न जब्त करने के खिलाफ ममता बनर्जी की अर्जी पर SC में सोमवार को सुनवाई संभव     |   PM मोदी आज रोजगार मेले के तहत 51,000 से ज़्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे     |   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से किया बैन     |   भुमकर चौक के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक व्यक्ति के मौत की आशंका     |   पुडुचेरी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी     |  

लखनऊ: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने PM मोदी के जन्मदिन पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

vDSvSDvSv

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लगातार साकार हो रहा है।

vvdfvfv