Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का बयान- हमारी तरफ से सीजफायर की गुजारिश नहीं हुई     |   ईरान की नई सरकार ने सीजफायर की गुजारिश की: डोनाल्ड ट्रंप का दावा     |   ऊर्जा संकट के बीच रूस दुनिया को सुरक्षित और टिकाऊ रास्ता दे सकता है: पुतिन     |   उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |  

इजराइल ने ईरान के दवा कारखाने पर किया हमला, लगाया रासायनिक हथियार कार्यक्रम से जुड़े होने का आरोप

Iran Israel War: इजराइल ने बुधवार तड़के दावा किया कि उसने ईरान को फेंटानिल की सप्लाई करने वाले एक कारखाने पर हमला किया है। कथित तौर पर इस फेंटानिल का इस्तेमाल रासायनिक हथियार बनाने में किया जाना था।

ईरान ने तोफिग दारू कारखाने पर हमले की बात मानी, लेकिन कहा कि वो केवल "अस्पताल की दवाओं" की ही आपूर्ति करता था। इजराइल और ईरान दोनों ने कहा कि हमला मंगलवार को हुआ था।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान स्थित कारखाने की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा: "इजराइल के युद्ध अपराधी अब खुलेआम और बेशर्मी से दवा कंपनियों पर बमबारी कर रहे हैं।"