Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

USCIS ने वित्त वर्ष 2027 के लिए एच-1बी वीजा सीमा की चयन प्रक्रिया पूरी की, एक अप्रैल से आवेदन शुरू

Washington: अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने मंगलवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2027 के लिए 85,000 एच-1बी लाभार्थियों के सालाना कोटे को पूरा कर लिया है। एजेंसी ने चुने गए याचिकाकर्ताओं को सूचित भी कर दिया है कि वो एच-1बी कैप याचिकाएं दाखिल करने के पात्र हैं।

इसी के जरिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं, जिसमें भारतीय पेशेवरों की एक बड़ी हिस्सेदारी है। एजेंसी ने कहा, "वित्त वर्ष 2027 के लिए एच-1बी कैप-सब्जेक्ट याचिकाएं 1 अप्रैल, 2026 से यूएससीआईएस में दाखिल की जा सकती हैं।" ये भी बताया गया कि दाखिल करने की अवधि कम से कम 90 दिन होगी।