Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में अलर्ट

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।