Breaking News

अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |   वेनेजुएला के तेल से भरा जाएगा 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा US भंडार, ट्रंप का ऐलान     |   ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी में अमेरिका, बैंक पर लगाएगा प्रतिबंध     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना     |   US और इजरायल के खिलाफ एकजुट हों मुस्लिम देश, ईरान के सुप्रीम लीडर की अपील     |  

नेपाल तबाही में लापता हुए अपनों की जल्द घर वापसी की आस लगाए हैं भारतीय परिवार

 गुजरात के आणंद के रहने वाले प्रवीण पटेल के पास अब बची है तो केवल खामोश उम्मीद, अपनी बहन और जीजा के बारे में खबर की बाट जोह रहे वे बेसब्र हैं, जो 26 अगस्त को नेपाल में अचानक आए बाढ़ के बाद से लापता हैं।

पद्माबेन और उनके 67 साल के पति जगदीश पटेल, जो लगभग तीन दशकों से कनाडा में रह रहे हैं, वे 20 अगस्त को दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद वे दोस्तों के एक समूह के साथ कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा करने के लिए काठमांडू गए थे।

वहां तक ये जोड़ा लगातार अपने परिवार के संपर्क में रहा और काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर की तस्वीरें भी साझा कीं। लेकिन अचानक आई बाढ़ के बाद उनका परिवार के साथ संपर्क टूट गया, जिसके बाद से परिजन दिल में बेचैनी लिए उनके बारे में खबर का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के कल्याण में एक पिता भी बेसब्र होकर अपने बेटे के बारे में खबर का इंतजार कर रहा है, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए काठमांडू गया था। तीर्थयात्रा के लिए नेपाल गए 28 साल के अभिषेक घोने बीते तीन दिनों से लापता हैं।

मरने वालों और लापता लोगों की बढ़ती संख्या के बीच इन दो परिवारों के दिलों-दिमाग में दहशत और बेचैनी छाई हुई है।दिल में बेबसी लिए वे अपनों के बारे में किसी खबर का इंतजार कर रहे हैं।