हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने इसका विस्तार से निरीक्षण किया।
ये देश में हरित और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। किसी भी नए रोलिंग स्टॉक को परिचालन में लाने से पहले कई स्तरों पर अनिवार्य निरीक्षण किए जा रहे हैं। इनमें सुरक्षा निरीक्षण, आरडीएसओ ट्रायल, पीईएसओ निरीक्षण और अन्य तकनीकी जांचें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने कहा कि चूंकि ये तकनीक अभी अपने शुरुआती चरण में है, इसलिए नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, लेकिन रेलवे अधिकारी और कर्मचारी इसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। शुरुआत में ये ट्रेन जींद से सोनीपत तक चलेगी। ट्रायल और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आगे के परिचालन, मार्गों और शेड्यूल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 110 KM की टॉप स्पीड पर होगा ट्रायल
You may also like
केदारनाथ यात्रा पर मौसम का असर, ऑरेंज अलर्ट के बीच हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद.
जयपुर के Nahargarh Biological Park में हीटवेव से बचाव, कूलर, पानी के छिड़काव और विशेष डाइट का इंतजाम.
‘Toxic’ की रिलीज फिर टली, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान.
Arjun Kapoor पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, इस मामले में जल्द आएगा बड़ा फैसला.