असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात को एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर हो जाने से उनमें सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी,तभी ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।
असम में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक टक्कर में 7 की मौत, 2 घायल
You may also like
केरल में चुनावी हलचल तेज, वीडी सतीशन ने परावुर सीट से भरा पर्चा.
कनाडाई अभिनेत्री कैरी ऐन फ्लेमिंग का 51 की उम्र में निधन.
CM रेखा गुप्ता ने किया ऐतिहासिक कोर्टरूम का उद्घाटन, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण.
CM रेखा गुप्ता ने छात्रों को परोसी खीर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि.