Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

बिहार में बाढ़ का कहर, पटना के मंगल तालाब में भारी जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

बिहार के पटना में लगातार हो रही बारिश से ऐतिहासिक सार्वजनिक स्थल मंगल तालाब परिसर में जलजमाव की स्थिति बन गई है। तालाब के आसपास के रास्ते और खुली जगहें पानी में डूब गई हैं। लगातार बारिश के कारण मंगल तालाब कॉम्प्लेक्स का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। इससे सुबह टहलने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और उनकी रोज की दिनचर्या प्रभावित हुई है। लोगों का कहना है कि परिसर में पानी जमा रहने से उन्हें जलजनित बीमारियों का डर सता रहा है।

कॉम्प्लेक्स में रोजाना आने वाले लोगों का कहना है कि आसपास के ट्रैक और सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं। इससे पैदल चलने में लोगों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। इस साल राज्य में हुई भारी बारिश का असर सिर्फ पटना शहर तक सीमित नहीं है। राज्य के कई अन्य इलाकों में भी लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिहार में बाढ़ से 15 जिलों के लगभग 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ की वजह से गंगा समेत राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। बिहार मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।