Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

दक्षिण दिल्ली के बेगमपुर में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में लगी आग

दक्षिण दिल्ली के बेगमपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दोपहर करीब 2:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 3:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले 8 जून को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आग लगने से सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, ई-ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। वहां दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर आग से क्षतिग्रस्त मिले। इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।