Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

अफगानिस्तान में फिर हिली धरती, आया 3.7 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके राजधानी काबुल और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:09 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 80 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अफगानिस्तान में पिछले कुछ महीनों में कई बार धरती कांपी है। मंगलवार (21 अक्टूबर) तड़के भी 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इससे पहले 17 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। हाल के दिनों में इसी साल एक सितंबर को अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किलोमीटर दूर, 10 किलोमीटर गहराई पर था।

बता दें कि, अफगानिस्तान हिंदू कुश क्षेत्र में है जो टेक्टॉनिक्स प्लेट का सक्रिय जोन है। यहां इंडियन प्लेट का यूरोएशियन प्लेट से टकराव होता है। पिछले 10 सालों में 300 किलोमीटर के दायरे में 10 भूकंपों की तीव्रता 6.0 से ऊपर रही है। 2015 में 7.5 तीव्रता वाला घातक भूकंप आया था। 2023 में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसमें 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।