Breaking News

यूपीः संभल के रहटोल और बराही में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, भारी पुलिस तैनात     |   गाजियाबादः पैसिफिक मॉल के थिएटर में लगी भीषण आग     |   बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में भी वंदेमातरम् अनिवार्य     |   राजस्थान में महंगा हुआ दूध, डेयरी विभाग ने कीमतों में किया 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा     |   दिल्लीः यमुना नदी को लेकर अमित शाह ने बुलाई बैठक, दिल्ली की CM भी होंगी शामिल     |  

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. महाकुंभ के समापन के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है. इस मुलाकात में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. 

महाकुंभ के समापन के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है. पीएम मोदी और सीएम योगी की इस मुलाकात के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. सीएम और पीएम के बीच शनिवार, 9 मार्च को दोपहर 12 बजे मुलाकात हो सकती है.

माना जा रहा है कि जिन तीन प्रमुख मुद्दों पर पीएम और सीएम के बीच वार्ता होगी उसमें भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई में सांगठनिक फेरबदल, जिलाध्यक्षों के चयन और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है.

इसके साथ ही महाकुंभ को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती हैं. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी. इस बैठक में सांगठनिक बदलाव और महाकुंभ समेत अन्य मुद्दों पर वार्ता हुई.