Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

छत्तीसगढ़ शांति की ओर अग्रसर, केंद्र सरकार ने राज्य में नक्सलवाद के खात्मे का किया ऐलान

Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने बस्तर को नक्सल-मुक्त बनाने की दिशा में उसकी यात्रा की चार महत्वपूर्ण तारीखों का जिक्र किया।

सालों तक नक्सली हिंसा से प्रभावित रहा बस्तर, अब धीरे-धीरे स्थिरता और विकास की ओर कदम बढ़ा रहा है। बस्तर में भय का माहौल धीरे-धीरे सार्वजनिक विश्वास और विकासात्मक प्रगति से बदल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "13 दिसंबर 2023 में यहां भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद, हमने यहां बस्तर में बचे हुए नक्सलवाद समाप्त करने के लिए फिर से कवायद की। दूसरी तिथि 24 अगस्त 2024, जब सभी राज्यों के डीजी की बैठक करने के बाद ये घोषणा की गई कि 31 मार्च 2026 को, ये देश को हम नक्सलवाद के आतंक से मुक्त कर देंगे। तीसरी तिथि 31 मार्च 2026, सुरक्षाबलों के पराक्रम, साहस और उनके बलिदान के कारण 31 मार्च 2026 की जो तिथि तय हुई थी, उसके पहले देश से नक्सलवाद का संपूर्ण उन्मूलन हो चुका है और चौथी तिथि 19 मई 2026, इसका भी बहुत महत्व है।" 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया, "छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से उनका धन्यवाद करते हैं, जो नक्सलवाद, छत्तीसगढ़ के विकास में एक बहुत बड़ा रोड़ा था, एक कलंक था, और लगता था कि इसका कभी अंत होगा भी या नहीं लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद, हमारे गृह मंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारे जवानों के अदम्य साहस से ये संभव हुआ और माननीय गृह मंत्री ने ये संभव करके दिखाया है और जिस तरह से यहां के लोग और जनजातीय समाज के गरीब लोग 50 साल से भी ज्यादा वर्षों से विकास से अछूते थे, अब आगे उसी तेजी से उनका विकास होगा, उसका पूरा रोडमैप, माननीय गृह मंत्री जी ने रखा है।"